पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला ने पिछले साल फिल्म 'जवानी जानेमन' से बॉलिवुड में धमाकेदार डेब्यू किया था। फिल्म में अलाया के साथ सैफ अली खान और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे और अलाया की परफॉर्मेंस को काफी सराहना भी मिली थी। हमेशा अपने लुक्स के कारण चर्चा में रहने वाली अलाया अब अपने एक हालिया इंटरव्यू के कारण चर्चा में हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि उनका भूत से सामना हुआ था।अलाया फर्नीचरवाला का कहना है कि उन्होंने अमेरिका में भूत को देखा था। अलाया ने दावा किया है कि उनके साथ बहुत सी अजीब घटनाएं हो रही थीं।

पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला ने पिछले साल फिल्म 'जवानी जानेमन' से बॉलिवुड में धमाकेदार डेब्यू किया था। फिल्म में अलाया के साथ सैफ अली खान और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे और अलाया की परफॉर्मेंस को काफी सराहना भी मिली थी। हमेशा अपने लुक्स के कारण चर्चा में रहने वाली अलाया अब अपने एक हालिया इंटरव्यू के कारण चर्चा में हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि उनका भूत से सामना हुआ था।
आधी रात में अलाया को आती थीं आवाजें

अलाया ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह न्यू यॉर्क के जिस अपार्टमेंट में रहती थीं, वहां एक भूत भी रहता था और अजीबोगरीब चीजें हुआ करती थीं। अलाया ने बताया है कि उन्हें आधी रात किसी के चलने की आवाजें आती थीं और फिर कई बार अपनेआप शॉवर अचानक चालू हो जाता था।
एक दिन अलाया ने देख लिया था भूत

अलाया ने अपना डरावना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि एक दिन उन्होंने वास्तव में भूत को देख लिया था जो उनके पीछ भाग रहा था। केवल अलाया ने ही नहीं बल्कि उनकी दोस्त ने भी ये साली अजीब चाजें महसूस की थीं।
डर के मारे अपने घर वापस नहीं जाना चाहती थीं अलाया

अलाया ने अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताया कि उन्होंने अपनी आंखों के किनारे से देखा कि कोई उनका पीछा कर रहा है। जब उन्होंने अपनी दोस्त से इस बारे में पूछा कि क्या उन्होंने किसी को देखा तो दोस्त ने कहा कि उन्होंने किसी को देखा तो नहीं है लेकिन उन्हें यह जरूर लगा कि कोई हमारे पीछे आ रहा है। इसके बाद अलाया को भरोसा हो गया कि उनके साथ कुछ गड़बड़ हो रहा है। इसके बाद अलाया डर के मारे घर नहीं जाना चाहती थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2S6RxQG
via IFTTT
No comments:
Post a Comment