ऐक्ट्रेस जब से इंस्टाग्राम पर आई हैं तबसे यहां खूब ऐक्टिव रहती हैं। करीना कपूर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों और वीडियो के साथ ही अपने बेटे के फोटो और वीडियो भी खूब शेयर करती हैं। अब करीना ने 5 जून को 'विश्व पर्यावरण दिवस' के मौके पर तैमूर का एक और क्यूट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। करीना कपूर ने तैमूर अली खान का एक म्यूजिकल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में तैमूर बीच पर रेत से खेलता नजर आ रहा है। वीडियो शेयर करते हुए करीना ने हार्ट इमोजी के साथ लिखा है, 'प्रटेक्ट हील लव #WorldEnvironmentDay' देखें, तैमूर का यह वीडियो: बता दें कि करीना कपूर ने फरवरी के महीने में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। अभी तक करीना के दूसरे बेटे की तस्वीर या नाम सामने नहीं आया है। उन्होंने तैमूर और सैफ के साथ अपने दूसरे बेटे की तस्वीर शेयर की थी मगर इसमें भी अपने बेटे का चेहरा कवर कर दिया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म ऑस्कर जीत चुकी टॉम हैंक्स की हॉलिवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी अडैप्टेशन है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Rnrnc0
via IFTTT
No comments:
Post a Comment