Friday, June 18, 2021

नीना गुप्ता को खूब मिले थे शादी के ऑफर्स, बताया- प्रेग्नेंसी में क्यों नहीं की थी शादी

ऐक्ट्रेस हमेशा (Neena Gupta) से ही अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बोल्ड फैसलों को लेकर चर्चा में रही हैं। अब नीना गुप्ता अपनी ऑटोबायॉग्रफी () 'सच कहूं तो' () को लेकर सुर्खियों में हैं। इस किताब में नीना ने अपने बारे में कुछ ऐसे सनसनीखेज खुलासे किए हैं जो अभी तक किसी को नहीं पता थे। नीना गुप्ता एक समय पर वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर () के साथ रिलेशनशिप में थीं। नीना और विवियन की एक बेटी भी है मगर इन दोनों ने कभी शादी नहीं की और नीना ने सिंगल मदर बनने का फैसला लिया। अब नीना ने अपनी ऑटोबायॉग्रफी में बताया है कि जब वह प्रेगनेंट थीं तब भी उन्होंने किसी से शादी क्यों नहीं की। किसी के नाम और पैसे के लिए नहीं करनी थी शादी इस मुद्दे पर सोनाली बेंद्रे से बात करते हुए नीना ने कहा कि उनके प्रेगनेंट होने के बावजूद उन्हें शादी के ऑफर्स मिल रहे थे और उन्होंने फैसला किया कि केवल प्रेग्नेंसी की खातिर वह किसी से भी शादी नहीं कर लेंगी। इसके बाद नीना ने मसाबा की सिंगल मदर बनने का फैसला लिया। नीना ने कहा, 'मुझे अपने ऊपर बहुत गर्व था। मैंने खुद से कहा कि मैं केवल इसलिए शादी नहीं करूंगी क्योंकि मुझे किसी के नाम की जरूरत हैं या पैसे की जरूरत है जैसेकि मुझे एक समलैंगिक आदमी से शादी का ऑफर आया था।' 'मैं तब भी विवियन से प्यार करती थी'नीना ने आगे कहा कि उनके किसी से भी शादी नहीं करने के इस फैसले में विवियन रिचर्ड्स का भी बहुत बड़ा हाथ था। नीना ने कहा, 'भले ही हम कभी-कभार मिलते थे मगर मैं तब भी विवियन की तरफ बहुत आकर्षित थी। हम लोगों का साथ कई सालों का था। हम लोग कभी कभार घूमने भी जाते थे और मसाबा उनके साथ वक्त भी गुजारती थी। कोई समस्या नहीं थी क्योंकि हम उनके घर से दूर थे। विवियन की एक पत्नी थी और बच्चे भी थे। हमेशा उन दिनों को याद करती हूं।' 'जो भी वक्त साथ गुजारा, अच्छा था'नीना ने कहा कि उन्हें उस समय पर किसी से शादी करनी ही नहीं थी। उन्होंने कहा, 'मुझे किसी में कोई दिलचस्पी नहीं थी। मैं खुश थी, ठीक है कि परिस्थितियां ऐसी बनीं कि हम साथ नहीं रह पाए मगर जो भी वक्त हमने साथ गुजारा वह बहुत अच्छा था। मुझे इस बात की भी खुशी है कि मसाबा ने हम दोनों के साथ वक्त गुजारा। बाद में मसाबा बड़ी हो गई और उसे इन परिस्थितियों के बारे में समझ आया।' इस फिल्म में आएंगी नजर वर्क फ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता हाल में रिलीज फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे। अब नीना गुप्ता विकास बहल के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'गुडबाय' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना और पवेल गुलाटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3zMDIrR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment