Sunday, June 6, 2021

यामी गौतम की लाल साड़ी पर को-स्टार्स ने लिए मजे, कोई बोला 'जय माता दी' तो किसी ने कहा 'राधे मां'

बॉलिवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रेस (Yami Gautam) ने तब अपने फैन्स को चौंका दिया जब उन्होंने 4 जून को अचानक डायरेक्टर आदित्य धर से शादी () की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की। शादी की इस खबर के बाद बॉलिवुड और उनके फैन्स ने उन्हें खूब बधाइयां दी हैं। यामी और आदित्य की शादी केवल परिवार के लोगों की मौजूदगी में एक निजी फंक्शन में हुई। अब धीरे धीरे इनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं। यामी ने शादी के बाद अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन्हीं तस्वीरों पर यामी के को-स्टार रहे () और () ने खूब मजे लिए हैं। दरअसल यामी ने अपनी शादी में सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में हाथों में कलीरे लिए यामी ने एक तस्वीर रविवार को इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसी तस्वीर पर आयुष्मान और विक्रांत ने मजे लिए हैं। यामी को शादी के लाल सुर्ख जोड़े में देखकर जहां उनकी डेब्यू फिल्म के हीरो आयुष्मान खुराना ने लिखा, 'पूरी जय माता दी वाली फीलिंग आ रही है। आप दोनों ज्वाला जी गए थे?' वहीं विक्रांत मैसी ने लिखा, 'राधे मां की तरह शुद्ध और पवित्र।' देखें, आयुष्मान और विक्रांत के कॉमेंट्स: बता दें कि यामी और आदित्य धर ने फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में साथ काम किया था। माना जाता है कि इसी के बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। वर्क फ्रंट की बात करें तो यामी जल्द ही फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3gdnoXV
via IFTTT

No comments:

Post a Comment