Tuesday, June 22, 2021

कंगना रनौत ने की देश का नाम बदलने की मांग, बोलीं- 'इंडिया' गुलामी का प्रतीक, भारत सही

ऐक्ट्रेस अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं। कंगना सोशल मीडिया पर समाज और राजनीति से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखती हैं। अब कंगना ने कहा है कि देश का नाम से बदलकर कर देना चाहिए क्योंकि इंडिया नाम गुलामी का प्रतीक है। कंगना ने इसके लिए एक लंबा नोट शेयर किया है। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया कि देश जब तक पश्चिमी देशों की एक 'चीप कॉपी' बना रहेगा तब तक तरक्की नहीं कर पाएगा। उन्होंने लिखा, 'इंडिया तभी ऊपर उठ सकता है जबकि वह अपने प्राचीन आध्यात्म और ज्ञान पर आधारित रहे, यह हमारी महान सभ्यता की आत्मा हैं। दुनिया हमारी ओर देखेगी और दुनिया के लीडर बनकर उभरेंगे।' कंगना ने वेदों, गीता और योग पर टिके रहते हुए इंडिया का नाम बदलकर भारत करने की भी मांग की और कहा कि इंडिया नाम गुलामी का प्रतीक है। अपनी अगली पोस्ट में कंगना ने लिखा, 'अंग्रेजों ने हमें गुलामी वाला नाम इंडिया दिया जिसका मतलब है सिंधु नदी का पूरब। क्या आप एक बच्चे को छोटी नाक, दूसरा या सी सेक्शन बुलाएंगे। ये कैसा नाम है? मैं आपको भारत का मतलब बताती हूं। यह तीन संस्कृत शब्दों भा (भाव), र (राग) और त (ताल) से बना है। हां, गुलाम बनने से पहले हम यह थे। सांस्कृतिक और कलात्मक रूप से सबसे विकसित सभ्यता। हर नाम में एक स्पंदन है और अंग्रेज जानते थे इसलिए उन्होंने जगहों नहीं बल्कि लोगों और धरोहरों को भी नए नाम दे दिए। हमें अपना खोया हुआ गौरव पाना चाहिए। चलिए, भारत नाम से इसकी शुरूआत करते हैं।' वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना की अगली फिल्म 'थलाइवी' रिलीज होगी। यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायॉपिक है। इस फिल्म की रिलीज को कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण टाल दिया गया था। इसके अलावा कंगना फिल्म 'धाकड़' और 'तेजस' में भी काम कर रही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3xHVACa
via IFTTT

No comments:

Post a Comment