Sunday, June 20, 2021

फादर्स डे पर रिया चक्रवर्ती ने पापा को बोला 'सॉरी', बोलीं- आपकी बेटी होने पर फक्र है

'फादर्स डे' पर बॉलिवुड ऐक्ट्रेस (Rhea Chakraborty) ने खास अंदाज में अपने पिता को विश किया है। रिया ने पिता के साथ अपनी बचपन की थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा,'पापा हैप्पी फादर्स डे। आप मेरी प्रेरणा हैं। मुझे माफ करना समय थोड़ा कठिन रहा है, लेकिन मुझे आपकी बेटी होने पर हमेशा फक्र रहेगा। मेरे स्ट्रॉन्गेस्ट डैडी। लव यू पापा। मिष्टी।' रिया के फादर्स डे वाले पोस्ट पर उनकी खास दोस्ट शिबानी दांडेकर ने भी कॉमेन्ट किया है। शिबानी ने लिखा, 'awww शानदार।' रिया चक्रवर्ती इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा ऐक्टिव रहती हैं। इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी ( 14 जून) पर रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत के साथ फोटो शेयर करते हुए इमोशनल मैसेज लिखा था। रिया लिखती हैं, 'ऐसा एक पल नहीं गुजरा है जब मुझे यह विश्वास हो कि तुम यहां नहीं हो। समय बहुत बलवान होता है वह सबकुछ ठीक कर देता है, लेकिन तुम मेरा सबकुछ थे। मुझे पता है कि तुम मुझे देख रहे होगे और मेरी रक्षा करोगे। तुम्हारा हर रोज मैं इंतजार करती हूं कि तुम मुझे लेने आओगे। हर जगह तुम्हारी तलाश करती हूं। मुझे पता है तुम मेरे साथ हो बेबू।' वर्क्रफ्रंट की बात करें तो रिया जल्द ही अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ फिल्म चेहरे में नजर आएंदी। हाल ही में यह भी खबर सामने आई थी कि रिया को द्रौपदी के रोल के लिए ऑफर किया गया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3xxCNtc
via IFTTT

No comments:

Post a Comment