बॉलिवुड ऐक्ट्रेस () भले ही काफी समय से फिल्मों से दूर हों मगर वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी रोजाना की अपडेट्स फैन्स को देती रहती हैं। इस समय अनुष्का अपने पति () के साथ में हैं। इंग्लैंड में इंडियन क्रिकेट टीम इस समय न्यू जीलैंड के साथ का फाइनल मैच खेल रही है। जब टीम मैच खेल रही है तो अनुष्का शर्मा खाने-पीने में मस्त हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है कि मैच के दौरान वह कौन सा इंडियन स्नैक इंजॉय कर रही हैं। मूड से हमेशा देसी रहने वाली अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में समोसों से भरी पूरी प्लेट लाल चटनी के साथ दिखाई दे रही है। विराट कोहली को मैच के दौरान चीयर करने वाली इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'जब खराब रोशनी साथ में समोसे लाई।' इससे पहले अनुष्का ने अपने कमरे की बालकनी से मैच के टॉस की तस्वीर भी शेयर की थी। देखें, अनुष्का की इंस्टा स्टोरी: बता दें कि इससे पहले भी अनुष्का शर्मा इंग्लैंड से कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुकी हैं। अनुष्का के साथ उनकी बेटी वामिका भी इंग्लैंड में मौजूद हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का पिछली बार शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं जो दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद अनुष्का ने अभी तक कोई भी फिल्म साइन नहीं की है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3qnWpOh
via IFTTT
No comments:
Post a Comment