Friday, June 4, 2021

पूजा बेदी ने प्यार के लिए बदल लिया था धर्म, छोड़ दीं फिल्में, बोलीं- शायद आज नहीं छोड़ती

बॉलिवुड ऐक्टर कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी ने भले ही अपने करियर में काफी कम फिल्में की हैं मगर वह अपनी बोल्डनेस और बेबाकी के लिए हमेशा चर्चा में रही हैं। पूजा बेदी ने बताया है कि आखिर उन्होंने एक सफल करियर के बीच में फिल्मों में काम करना क्यों छोड़ दिया था। (All Pics: poojabediofficial Instagram)

अपनी बेबाकी के लिए मशहूर पूजा बेदी ने काफी कम उम्र में बॉलिवुड छोड़ दिया था। यह फैसला उन्होंने अपनी शादी के चलते लिया था। पूजा बेदी ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी, बॉलिवुड छोड़ने के फैसले पर खुलकर बात की।


पूजा बेदी ने प्यार के लिए बदल लिया था धर्म, छोड़ दीं फिल्में, बोलीं- शायद आज नहीं छोड़ती

बॉलिवुड ऐक्टर कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी ने भले ही अपने करियर में काफी कम फिल्में की हैं मगर वह अपनी बोल्डनेस और बेबाकी के लिए हमेशा चर्चा में रही हैं। पूजा बेदी ने बताया है कि आखिर उन्होंने एक सफल करियर के बीच में फिल्मों में काम करना क्यों छोड़ दिया था। (All Pics: poojabediofficial Instagram)



फरहान फर्नीचरवाला से की थी पूजा ने शादी
फरहान फर्नीचरवाला से की थी पूजा ने शादी

पूजा बेदी ने 1994 में फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी। तब पूजा बेदी को बॉलिवुड में फिल्मों के काफी ऑफर्स मिल रहे थे। मगर पूजा बेदी ने शादी करके फिल्मों को अलविदा कह दिया।



शादी से पहले बदला था धर्म
शादी से पहले बदला था धर्म

फरहान फर्नीचरवाला एक मुस्लिम-पारसी फैमिली के थे। पूजा ने फरहान से शादी करने से पहले इस्लाम धर्म अपना लिया था। पूजा की शादी भी मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। इस्लाम में कन्वर्ट होने के बाद पूजा ने अपना नाम बदलकर नूरजहां कर लिया था।



काफी रूढ़िवादी थी फरहान की फैमिली
काफी रूढ़िवादी थी फरहान की फैमिली

एक इंटरव्यू में पूजा बेदी ने बताया कि उनकी पूर्व पति फरहान की फैमिली काफी रूढ़िवादी है। इसलिए फरहान ने शादी से पहले ही पूजा को बोल दिया था कि अगर वह उनसे शादी करती हैं तो उन्हें फिल्मों में काम करना छोड़ना पड़ेगा।



अपने फैसले का नहीं है कोई पछतावा
अपने फैसले का नहीं है कोई पछतावा

पूजा ने कहा कि उन्हें इस बात का कोई पछतावा नहीं है कि उन्होंने ऐसे समय पर फिल्मों में काम करना छोड़ा जबकि उन्हें काफी ऑफर्स मिल रहे थे। हालांकि पूजा ने यह जरूर माना है कि अगर आज उन्हें यह फैसला लेना होता तो शायद वह फिल्में नहीं छोड़तीं।



फरहान से ज्यादा लंबी नहीं चली शादी
फरहान से ज्यादा लंबी नहीं चली शादी

पूजा बेदी और फरहान की शादी बहुत लंबी नहीं चली। केवल 9 सालों बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इन दोनों की एक बेटी अलाया फर्नीचरवाला और बेटा उमर फर्नीचरवाला हैं। अलाया ने साल 2020 में फिल्म 'जवानी जानेमन' से बॉलिवुड में डेब्यू किया है।



जल्द दूसरी शादी कर सकती हैं पूजा बेदी
जल्द दूसरी शादी कर सकती हैं पूजा बेदी

पूजा बेदी ने साल 2019 में अपने बॉयफ्रेंड मानिक कॉन्ट्रैक्टर से सगाई कर ली है। पिछले काफी समय से पूजा गोवा में रह रही हैं और वह जल्द ही मानिक से शादी कर सकती हैं।





from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TvLRjt
via IFTTT

No comments:

Post a Comment