यूट्यूब आर्टिस्ट जितेंद्र उर्फ () को भांडुप पुलिस ने अपनी पत्नी कोमल अग्रवाल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। कोमल अग्रवाल का शव पंखे से लटकता हुआ मिला था। कोमल के घरवालों ने जीतू जान पर हत्या का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि कोमल के परिवार ने जीतू पर अपनी पत्नी को मारने का आरोप लगया है। कोमल की मां और बहन प्रिया ने कहा है कि जीतू रोजाना कोमल के साथ मारपीट करता था। कोमल की मां और बहन के आरोपों के बाद जीतू पर हत्या, हत्या के लिए उकसाने, मारपीट करने की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। अभी पुलिस कोमल की पोस्टमॉर्टम और ऑटोप्सी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही पता चलेगा कि कोमल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी या उसका मर्डर किया गया था। बता दें कि जितेंद्र मुंबई का फेमस यूट्यूबर है और जीतू जान नाम से वीडियोज पोस्ट करता है। यूट्यूब पर उसके 2 लाख 84 हजार से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Rj7JOw
via IFTTT
No comments:
Post a Comment