बॉलिवुड में बहुत सी भाई-बहन की क्यूट जोड़ियां हैं। इन जोड़ियों की बात करें तो इनमें सोनम कपूर और अर्जुन कपूर को भी जरूर गिना जाएगा। दोनों कजन एक-दूसरे के काफी करीब हैं। अर्जुन कपूर ने एक ऐसा ही किस्सा शेयर किया है जब वह अपनी बहन के लिए स्कूल में भिड़ तो गए मगर उनकी ढंग से पिटाई भी हो गई थी। जानते हैं यह मजेदार किस्सा।अर्जुन कपूर ने हाल में एक इंटरव्यू में अपने बचपन का एक किस्सा सुनाया है। तब अर्जुन कपूर स्कूल में सोनम कपूर के लिए लड़कों से पिटकर आए थे और उन्हें स्कूल से भी सस्पेंड होना पड़ा था।

बॉलिवुड में बहुत सी भाई-बहन की क्यूट जोड़ियां हैं। इन जोड़ियों की बात करें तो इनमें सोनम कपूर और अर्जुन कपूर को भी जरूर गिना जाएगा। दोनों कजन एक-दूसरे के काफी करीब हैं। अर्जुन कपूर ने एक ऐसा ही किस्सा शेयर किया है जब वह अपनी बहन के लिए स्कूल में भिड़ तो गए मगर उनकी ढंग से पिटाई भी हो गई थी। जानते हैं यह मजेदार किस्सा।
एक ही स्कूल में पढ़ते से अर्जनु और सोनम

सोनम कपूर और अर्जुन कपूर बचपन में आर्य विद्या मंदिर में पढ़ा करते थे। यहां हमेशा दोनों साथ रहते थे और बास्केटबॉल भी खेलते थे। वैसे तो अर्जुन बिल्कुल भी लड़ाकू किस्म के नहीं थे मगर अब उन्होंने बताया है कि तब ऐसा क्या हुआ था।
स्कूल में सीनियर्स से हुई थी लड़ाई

रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए अर्जुन ने बताया कि स्कूल टाइम में वह काफी गोल-मटोल हुआ करते थे। एक दिन वह सोनम कपूर के साथ बास्केटबॉल खेल रहे थे तभी कुछ सीनियर्स ने आकर सोनम से बॉल छीन ली और कहा कि वे अब खुद वहां खेलेंगे।
अर्जुन के पास रोती हुई पहुंची थी सोनम

इसके बाद सोनम कपूर अर्जुन के पास रोती हुई पहुंचीं और कहा कि लड़कों ने उनके साथ बदतमीजी की । इसके बाद अर्जुन गुस्सा आ गया और उन्होंने जाकर उस सीनियर लड़के को गाली दे दी। इस पर उस सीनियर ने अर्जुन को घूरकर देखा।
अर्जुन कपूर की हो गई ठुकाई

अर्जुन ने बताया कि इसके बाद उस सीनियर लड़के ने उन्हें चेहरे पर जमकर घूंसा जड़ दिया। अर्जुन कपूर ने बताया कि इसके बाद वह आंख पर काला निशान लेकर घर पहुंचे थे। सोनम इसके बाद अर्जुन से सॉरी बोलती रहीं क्योंकि जिस लड़के से अर्जुन की लड़ाई हुई थी वह बॉक्सिंग चैम्पियन था।
स्कूल से होना पड़ा सस्पेंड

अर्जुन कपूर ने केवल मार ही नहीं खाई बल्कि उन्हें स्कूल से सस्पेंड भी होना पड़ा। दरअसल अर्जुन ने उस सीनियर लड़के को गाली दी थी जिसके कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद अर्जुन ने सोनम से कह दिया था कि वह अपना ख्याल खुद ही रखें।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3fFyZ31
via IFTTT
No comments:
Post a Comment