Friday, June 4, 2021

सुशांत सिंह राजपूत बने 'द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन ऑफ 2020', देखें पूरी लिस्ट

द टाइम्स हर साल 50 सबसे डिजायरेबल मैन की लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट में अलग-अलग फील्ड के 40 साल से कम सबसे डैशिंग व्यक्तियों का चुनाव किया जाता है। साल 2020 की लिस्ट में टॉप पर ऐक्टर ने अपनी जगह बनाई है। यह रैंकिंग ऑनलाइन वोट्स और इंटरनल जूरी के निर्णय के आधार पर तैयार की जाती है। ऐक्टर के साथ फिलॉसफर भी थे सुशांत सुशांत सिंह राजपूत का पिछले साल 14 जून को निधन हो गया था। सुशांत सिंह राजपूत एक बेहतरीन ऐक्टर होने के साथ ही फिलॉसफर भी थे। सुशांत की ऐस्ट्रॉनमी और ऐस्ट्रोफिजिक्स में काफी दिलचस्पी थी। साथ ही वह अलग विषयों की किताबें भी पढ़ते थे। साइंस में रुचि होने के कारण वह अमेरिका में नासा और यूरोपियन न्यूक्लियर रिसर्च लैब सर्न का भी दौरा कर चुके थे। टॉप 10 में ये चेहरे हैं शामिल की लिस्ट में टॉप 10 में सुशांत सिंह राजपूत के बाद विजय देवरकोंडा, आदित्य रॉय कपूर, विकी कौशल, दुलकर सलमान, विराट कोहली, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, गुरफतेह सिंह पीरजादा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम शामिल हैं। अन्य नामों में सिद्धार्थ शुक्ला, कार्तिक आर्यन और रणबीर कपूर जैसे सिलेब्स शामिल हैं। देखें, पूरी लिस्ट: इस साल लिस्ट में शामिल हुए ये नए चेहरेद टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन 2020 की लिस्ट में इस साल गुरफतेह सिंह पीरजादा, इश्वाक सिंह, पवेल गुलाटी, अली गोनी, अरमान मलिक, प्रतीक बब्बर, अक्षय ओबेरॉय, वत्सल सेठ, शाहीर शेख, रोहित सराफ, शुभमन गिल, निशांत मलकानी, यश दासगुप्ता, नील भट्ट और अविनाश तिवारी नई एंट्री के तौर पर सामने आए हैं। फॉरएवर डिजायरेबल की अलग है लिस्ट टॉप 50 की इस लिस्ट के अलावा एक फॉरएवर डिजायरेबल मेन की अलग लिस्ट निकाली गई है। इस लिस्ट में सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आमिर खान, रितिक रोशशन और महेश बाबू के नाम शामिल हैं। The Times 50 Most Desirable Men 2020 का प्रसारण शनिवार 5 जून को रात 10.30 बजे टीवी चैनल जूम पर किया जाएगा।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3plEZRN
via IFTTT

No comments:

Post a Comment