बॉलिवुड ऐक्टर () के निधन को पूरा एक साल होने वाला है। सुशांत की मौत की जांच अभी सीबीआई कर रही है जबकि इसी केस की जांच ड्रग्स के ऐंगल से कर रही है। एनसीबी (NCB) ने पिछले दिनों जांच में तेजी लाते हुए सुशांत के रूममेट रहे (Siddharth Pithani) को हिरासत में लिया था। अब पिठानी को न्यायिक हिरासत ( in Judicial Custody) में भेज दिया है। एनसीबी ने बताया है कि कोर्ट ने सिद्धार्थ पिठानी को 14 दिन के लिए जेल भेजा है। इससे पहले एनसीबी ने 28 मई को सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने सिद्धार्थ को 5 दिनों के लिए एनसीबी की हिरासत में पूछताछ के लिए भेज दिया था। एनसीबी ने सिद्धार्थ के अलावा सुशांत के घर पर काम करने वाले नीरज और केशव के अलावा सिक्यॉरिटी गार्ड से भी पूछताछ की है। एनसीबी ने सिद्धार्थ पिठानी के बाद एक ड्रग पेडलर हरीश खान को भी मुंबई से गिरफ्तार किया था। एनसीबी का कहना है कि हरीश खान का संबंध सुशांत सिंह राजपूत केस से है और उसकी काफी दिनों से तलाश थी। एनसीबी इस मामले में पहले ही एक चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर चुकी है जिसमें रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक समेत कुल 33 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TxBaNm
via IFTTT
No comments:
Post a Comment