Wednesday, November 4, 2020

US Election 2020: प्रियंका चोपड़ा ने बताया वोटिंग का हाल, सनी लियोनी की धड़कनें बढ़ीं

यूएस इलेक्शन इस वक्त हर जगह हेडलाइन्स में है। अपनी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से लेकर सनी लियोनी तक सबकी धड़कनें बढ़ी हुई हैं। प्रियंका और सनी दोनों ने ही इस बारे में अपने इंस्टाग्राम पर कॉमेंट्स किए हैं। प्रियंका अपने परिवार के साथ काउंटिंग देख रही हैं। प्रियंका लिखा-लंबी है ये रात प्रियंका ने लिखा है, 2020 की अनिश्चितता अभी भी जारी है। लॉस ऐंजिलिस में परिवार के साथ यूएस इलेक्शन देख रही हूं, कई वोट्स अभी भी गिने जाने बाकी हैं... लगता है ये रात लंबी होगी। सस्पेंस ले रहा सनी लियोनी की जान वहीं सनी लियोनी ने भी अपने पति के साथ तस्वीर पोस्ट की है और लिखा है कि सस्पेंस मेरी जान ले रहा है। कई हॉलिवुड सिलेब्स जैसे जेनिफर एनिस्टन, बियॉन्से, टेलर स्विट, लेडी गागा वगैरह ने वोट डाले हैं और सभी से वोट डालने की अपील की है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2I308OX
via IFTTT

No comments:

Post a Comment