Thursday, November 5, 2020

अनुष्का ने विराट कोहली के बर्थडे के बाद पोस्ट किए प्यारे फोटोज, प्रियंका चोपड़ा हुईं इमोशनल

ने पति के साथ प्यारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। उनके इंडस्ट्री के दोस्त इस पर दिल हार रहे हैं। 5 नवंबर को विराट कोहली का बर्थडे था। उन्होंने अनुष्का और टीम के दोस्तों के साथ इसे दुबई में सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ चुके हैं। बर्थडे के बाद सामने आई प्यारी फोटो अनुष्का एक तस्वीर में विराट कोहली के गाल पर किस करती दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को हग कर रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों पर मौनी रॉय, ताहिरा कश्यप और प्रियंका चोपड़ा ने रिऐक्ट किया है। पीसी ने लाउडली क्राइंग इमोजी बनाया है जो कि बेहद खुशी की वजह से सेंटिमेंट्स कंट्रोल न कर पाने को भी दर्शाता है। बर्थडे के वीडियो और तस्वीरें भी हो चुके वायरल अनुष्का और विराट का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें विराट केक काट रहे थे। इस वीडियो में दोनों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर गले लगाया था। अनुष्का दुबई में विराट के साथ प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। दोनों ने अगस्त में पैरंट्स बनने की खबर अपने फैन्स के साथ साझा की थी। उनके घर नन्हा मेहमान अगले साल जनवरी में आने वाला है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/367DeOW
via IFTTT

No comments:

Post a Comment