Wednesday, November 4, 2020

इब्राहिम को फिल्मों में देखना चाहते हैं सैफ अली खान, बोले- पूरी है तैयारी

सैफ अली खान अपने पूरे परिवार को बॉलिवुड में देखना चाहते हैं। सैफ की मां शर्मिला टैगोर बॉलिवुड की टॉप ऐक्ट्रेस थीं। इसके बाद सैफ खुद, उनकी बहन सोहा, बहनोई कुणाल खेमू, दोनों पत्नियां अमृता सिंह और करीना कपूर, बेटी सारा पहले ही बॉलिवुड में हैं। अब सैफ चाहते हैं कि उनके बाकी के बच्चे भी बॉलिवुड में अपने पैर जमाएं।

सैफ अली खान अपने बेटे इब्राहिम अली खान को फिल्मों में देखना चाहते हैं। हाल में दिए एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा है कि उन्हें लगता है कि इब्राहिम फिल्मों में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सैफ ने यह भी कहा है कि अपने सभी बच्चों को बॉलिवुड में देखना चाहते हैं। जानें, क्या-क्या बोले हैं सैफ अली खान।


इब्राहिम को फिल्मों में देखना चाहते हैं सैफ अली खान, बोले- पूरी है तैयारी

सैफ अली खान अपने पूरे परिवार को बॉलिवुड में देखना चाहते हैं। सैफ की मां शर्मिला टैगोर बॉलिवुड की टॉप ऐक्ट्रेस थीं। इसके बाद सैफ खुद, उनकी बहन सोहा, बहनोई कुणाल खेमू, दोनों पत्नियां अमृता सिंह और करीना कपूर, बेटी सारा पहले ही बॉलिवुड में हैं। अब सैफ चाहते हैं कि उनके बाकी के बच्चे भी बॉलिवुड में अपने पैर जमाएं।



पढ़ाई कर रहे हैं इब्राहिम
पढ़ाई कर रहे हैं इब्राहिम

सैफ अली खान पहले ही कह चुके हैं कि वह चाहते हैं कि इब्राहिम पहले अपनी यूनिवर्सिटी की पढ़ाई पूरी कर लें और उसके बाद ही बॉलिवुड में अपना करियर बनाएं। सैफ को यह भी लगता है कि अब इब्राहिम अली खान फिल्मों में आने के लिए तैयार हैं।



बॉलिवुड काम के लिए अच्छी जगह
बॉलिवुड काम के लिए अच्छी जगह

'स्पॉटबॉय' से बात करते हुए सैफ ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री काम करने के लिए एक अच्छी जगह है। उन्होंने कहा कि उन्हें याद है कि जब वह 17-18 साल के थे तो बिल्कुल बेकार थे और ऐक्टिंग ने उनकी जिंदगी को बर्बाद होने से बचाया था।



अपने हर बच्चे को बॉलिवुड में देखना चाहते हैं सैफ
अपने हर बच्चे को बॉलिवुड में देखना चाहते हैं सैफ

सैफ ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनका हर बच्चा बॉलिवुड में अपना करियर बनाए। बेटी सारा अली खान पहले ही बॉलिवुड में कदम रख चुकी हैं और उनकी 3 फिल्में 'केदारनाथ', 'सिंबा' और 'लव आज कल' पहले ही रिलीज हो चुकी हैं। छोटा बेटा तैमूर अभी से सोशल मीडिया पर काफी पॉप्युलर है।



इब्राहिम को लॉन्च करेंगे सैफ?
इब्राहिम को लॉन्च करेंगे सैफ?

इब्राहिम की लॉन्चिंग पर सैफ ने कहा कि उन्हें लगता है कि इब्राहिम अब ऐक्टिंग के लिए तैयार हैं। हालांकि वह इस बात पर कन्फर्म नहीं हैं कि वह उन्हें बॉलिवुड में लॉन्च करेंगे या नहीं। सैफ ने यह जरूर बताया कि इब्राहिम भी ऐक्टिंग करने में इंट्रेस्टेड हैं।



इब्राहिम के लिए यह है सैफ की सलाह
इब्राहिम के लिए यह है सैफ की सलाह

सैफ अली खान का कहना है कि वह अपने बेटे इब्राहिम को यही सलाह देना चाहते हैं कि वह मेहनत करें और सही फिल्मों का चुनाव करें। सैफ ने कहा कि दुनिया पूरी तरह बदल चुकी हैं और अब खुद को स्थापित करना पहले से काफी कठिन हो चुका है।



मैगजीन कवर पर नजर आए थे इब्राहिम
मैगजीन कवर पर नजर आए थे इब्राहिम

इब्राहिम अली खान पहले ही अपनी बड़ी बहन सारा अली खान के साथ एक मशहूर क्लोदिंग ब्रैंड के लिए फोटोशूट करा चुके हैं। सारा के साथ इब्राहिम की ये तस्वीरें एक मैगजीन के कवर पर भी दिखाई दी थीं।





from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2JED5ef
via IFTTT

No comments:

Post a Comment