Thursday, November 5, 2020

हॉलिवुड की फिल्म में जासूस के किरदार में दिखेंगे रितिक रोशन?

इसी साल फरवरी में ने एक अमेरिकन टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी को हायर किया था। यह टैलेंट एजेंसी में रितिक रोशन का प्रमोशन करेगी। अब लगभग 8 महीने बाद खबर आ रही है कि रितिक को हॉलिवुड में काम का ऑफर मिला है। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही रितिक अपनी पहली हॉलिवुड फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि हॉलिवुड की इस ऐक्शन थ्रिलर फिल्म में रितिक रोशन एक जासूस का लीड रोल प्ले करेंगे। खबर है कि रितिक ने इसके लिए अपने ऑडिशन का टेप रिकॉर्ड कर स्टूडियो को भेज भी दिया है। हालांकि अभी रितिक का रोल कन्फर्म नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि 'कृष 4' का काम खत्म कर वह जल्द ही अमेरिका जा सकते हैं। वैसे बता दें कि इससे पहले रितिक रोशन सुपरहिट ऐक्शन फिल्मों '' और '' में भी एक जासूस की भूमिका में दिख चुके हैं। इन दोनों ही फिल्मों में रितिक को काफी पसंद भी किया गया था। अब देखना होगा हॉलिवुड का स्टूडियो एक बार फिर जासूस के किरदार के लिए रितिक को साइन करता है या नहीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3mVqnGk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment