बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक का त्योहार 25 अक्टूबर यानी रविवार को देशभर में मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, कृति सनैन, अभिषेक बच्चन, अजय देवगन सहित बॉलिवुड सिलेब्स ने भी अपने फैंस को दशहरा के शुभ अवसर पर सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'हर दशहरा हम बुराई पर अच्छाई की जीत और आशा और विश्वास के पुनरुत्थान का जश्न मनाते हैं। इस दिन एक खुश, स्वस्थ कल की शुरुआत हो सकती है। दशहरा की शुभकामनाएं।' अभिषेक बच्चन ने लिखा, 'आपको एक उज्ज्वल, खुश और शांतिपूर्ण दशहरा और विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34rD1q9
via IFTTT
No comments:
Post a Comment