Thursday, October 1, 2020

'सुशांत के ल‍िए सत्‍याग्रह', बहन श्‍वेता ने फैन्‍स से की अपील- दिल्‍ली में हैं तो जंतर-मंतर पहुंच‍िए

बॉलिवुड ऐक्टर 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। इसके तुरंत बाद से ही उनकी बड़ी बहन ने सुशांत के केस की जांच और इंसाफ के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाना शुरू कर दिया। श्वेता के इस कैंपेन को पूरी दुनिया में सुशांत के फैन्स ने काफी सपोर्ट किया है। अब श्वेता ने गांधी जयंती के मौके पर सुशांत के फैन्स से दिल्ली के पर इकट्ठा होने की अपील की है। श्वेता ने 2 अक्टूबर को किए अपने ट्वीट में लिखा, 'आज जंतर मंतर पर कैंपेन को जॉइन करें और सपोर्ट करें... ध्यान रखें मास्क जरूर लगाए, सोशल डिस्टेंसिंग और स्थानीय कानूनों का पालन करें। आइए, सही सवाल उठाते हैं और सही के लिए खड़े होते हैं।' इससे पहले सुशांत के बहनोई विशाल कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, 'क्या हम मंजिल के करीब हैं? क्या सुशांत को न्याय मिलेगा? उसके मासूम चेहरे की यादें जागते वक्त और सपनों में हम पर हावी रहती हैं।' इसके साथ ही उन्होंने सुशांत की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की थी। सुशांत का परिवार लंबे वक्त से चाह रहा है कि सीबीआई आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले को मर्डर केस में तब्दील कर ले। हालांकि अभी तक ऑफिशली ऐसा कुछ सामने नहीं आया है। सुशांत के केस की धीमी रफ्तार और जांच की दिशा पर भी परिवार खुश नहीं है। सुशांत के परिवार के वकील ने भी इस बारे में नाखुशी जताई थी। उन्होंने कहा था कि केस की जांच गलत डायरेक्शन में जाती दिख रही है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3l3fKAc
via IFTTT

No comments:

Post a Comment