पिछले काफी समय से बॉलिवुड के गलियारों में चर्चा है कि और एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये दोनों कई मौकों पर एक साथ भी दिखे हैं लेकिन कभी भी दोनों ने अपने अफेयर की बात को स्वीकार नहीं किया है। सुनने में तो यहां तक आया है कि विकी और कटरीना एक साथ किसी फिल्म में काम भी करने वाले हैं। अब हाल में विकी कौशल सुबह-सुबह कटरीना कैफ के घर पर दिखाई दिए हैं। विकी को इतनी सुबह कटरीना के घर में दाखिल होते हुए देखा गया तो पपराजी ने उनकी तुरंत तस्वीरें ले लीं। विकी उस समय ग्रे स्वेटशर्ट और शॉर्ट्स में थे। हालांकि यह पहली बार नहीं है जबकि विकी कौशल कटरीना कैफ के घर पर दिखाई दिए हैं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद एक रविवार की शाम भी कटरीना कैफ के घर पर पहुंचे थे। कटरीना भी विकी की पिछली फिल्म 'भूत पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप' की स्क्रीनिंग पर देखी गई थीं। फैन्स अब इन दोनों को एक साथ किसी फिल्म में देखे जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विकी इससे पहले ऐक्ट्रेस हरलीन सेठी को डेट कर रहे थे लेकिन पिछले साल ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। दूसरी तरफ कटरीना इससे पहले रणबीर कपूर को डेट कर रही थीं और उनके साथ लिव-इन में रह रही थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना की आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' रिलीज के लिए तैयार है जिसमें वह लंबे समय बाद अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी। विकी कौशल की पिछली फिल्म 'भूत पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप' रिलीज हुई थी। अभी वह शूजित सरकार की 'सरदार उधम सिंह' में काम कर रहे हैं। इसके अलावा विकी फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ और करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म 'तख्त' में भी काम करेंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2SrajPa
via IFTTT
No comments:
Post a Comment