Sunday, October 4, 2020

पिता इरफान की अनदेखी तस्वीर शेयर कर बाबिल ने लिखा इमोशनल नोट

बॉलिवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक का निधन हुए काफी वक्त बीत चुका है लेकिन फिर भी वह फैमिली और फैन्स के दिलों में जिंदा हैं। इरफान की पत्नी सुतापा और बेटे अक्सर उन्हें याद करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखते हैं। बाबिल ने हाल में इरफान की एक बिल्कुल अनदेखी तस्वीर के साथ दिल जीत लेने वाली पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अपने पिता को याद करते हुए बाबिल ने लिखा, 'मौत उन लोगों के लिए कष्टदायक होती है जो आपके दिल के सबसे प्रिय हों लेकिन आपने मुझे सिखाया कि मौत केवल एक शुरुआत है। इसलिए मैं यहां अपने मन में आपकी लाइफ को सेलिब्रेट कर रहा हूं, जो दिव्य तीखे और मीठे जैसी है। मैं द बीटल्स के गाने सुन रहा था लेकिन आपने मुझे द डोर्स का जुनून चढ़ा दिया और हम साथ में गाया करते थे। मैं अभी भी वो गाने गाता हूं और तब आपको महसूस करता हूं।' बाबिल इससे पहले भी इरफान को याद करते हुए कुछ बेहतरीन पोस्ट शेयर कर चुके हैं। बता दें कि लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद 29 अप्रैल को इरफान का निधन केवल 53 साल की उम्र में हो गया था। अपने करियर में इरफान ने यादगार बॉलिवुड और हॉलिवुड की फिल्में दी थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34ltEqJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment