Sunday, October 25, 2020

ऐक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने गोद ली 4 साल की बच्ची तारा, शेयर किया फोटो

अपनी ऐक्टिंग और फिल्मों से ज्यादा अपनी फिटनेस के लिए चर्चा में रहने वाली ऐक्ट्रेस और उनके पति ने एक 4 साल की बच्ची को गोद लिया है। इस कपल ने बच्ची को 28 जुलाई 2020 को गोद लिया था लेकिन उसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर शेयर की है। पिछले काफी समय मंदिरा बेदी और राज कौशल बच्ची को गोद लेने के प्रोसेस में लगे हुए थे जो इस साल पूरी हुई है। मंदिरा की इस बच्ची का नाम तारा है। सोशल मीडिया पर बच्ची के साथ अपनी फैमिली की तस्वीर शेयर करते हुए मंदिरा ने फैन्स को यह जानकारी दी है। मंदिरा और राज पहले ही अपने 9 साल के बेटे वीर कौशल के पैरंट्स हैं। मंदिरा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी नन्ही बच्ची तारा हमारे पास ऊपरवाले के आशीर्वाद की तरह आई है। 4 साल की बच्ची जिसकी आंखें तारों की तरह चमकती हैं, वीर ने अपनी बहन का खुली बाहों से प्यार के साथ स्वागत किया है। तारा बेदी कौशल 28 जुलाई 2020 को हमारी फैमिली का हिस्सा बनी।' तस्वीर में मंदिरा के साथ राज कौशल, बेटे वीर और बेटी तारा दिखाई दे रहे हैं। मंदिरा ने जैसे ही यह न्यूज तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की तुरंत सिलेब्रिटीज के रिऐक्शन इस पर आने लगे। सिलेब्स के अलावा फैन्स भी मंदिरा को बधाई दे रहे हैं और इस काम के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि मंदिरा बेदी ने टीवी सीरियल 'शांति' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में नजर आई थीं। मंदिरा पिछली बार हिंदी फिल्म 'साहो' में एक किरदार निभाते नजर आई थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/37KGfXJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment