लॉकडाउन की वजह से आजकल शादी-ब्याह में ज्यादा भीड़भाड़ नहीं दिख रही। लोग करीबी लोगों के बीच ही सेलिब्रेट कर रहे हैं। अब ऐक्ट्रेस अपने मामा की शादी में शामिल हुईं। उन्होंने वहां खूब रंग जमाया। स्वरा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और अपने डांस का वीडियो शेयर किया है। मेहंदी की रस्म में स्वरा ने जमाया रंग कोरोना वायरस की वजह से सिलेब्स घर पर ही हैं। स्वरा भास्कर अपने मामा की वेडिंग सेरिमनीज में खूब रंग जमाया। स्वरा ने फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। वीडियो में वह श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' के गाने 'नवराई माझी' पर डांस करती दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में बताया है कि मेहंदी की रस्म हो रही है। उनके मामा अपने कॉलेज की दोस्त से शादी कर रहे हैं। घर पर मेहंदी और ब्राइडल शॉवर का फंक्शन चल रहा है। फंक्शन में स्वरा साड़ी पहने काफी प्यारी नजर आ रही हैं। नेपोटिजम बहस पर सिलेब्स के सपोर्ट में थीं स्वरा रीसेंटली स्वरा भास्कर बॉलिवुड में नेपोटिजम पर बयान को लेकर सुर्खियों में थीं। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया पर इस बारे में चर्चा तेज हो गई है। सुशांत के फैन्स करण जौहर, सलमान खान और सोनम कपूर जैसे सिलेब्स का बॉयकॉट कर रहे हैं। ऐसे में स्वरा इन सिलेब्स के सपोर्ट में थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3fdH1xb
via IFTTT
No comments:
Post a Comment