
ऐक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। वह लास्ट टाइम सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'जबरिया जोड़ी' में नजर आई थीं। वह इंस्टाग्राम पर फैन्स के लिए कई पोस्ट करती रहती हैं। उनकी पुरानी वकेशन से लेकर बचपन की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई रहती हैं। अब उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है। इसमें वह शमिता शेट्टी के गाना 'शरारा-शरारा' पर डांस करती नजर आ रही हैं। कॉपी किए शमिता के स्टेप्स परिणीति की इस वीडियो क्लिप में उन्होंने शमिता शेट्टी के हुक स्टेप को हूबहू कॉपी किया है। उनका डांस देखकर आपको ओरिजनल गाना याद आ जाएगा। मालदीव की खूबसूरत तस्वीर रीसेंटली परिणीति ने मालदीव वकेशन की तस्वीर शेयर की थी। इसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। लॉकडाउन में हर कोई आउटिंग मिस कर रहा है। परिणीति भी शायद पुराने दिनों को मिस कर रही हैं। वर्क फ्रंट पर बात करें तो परिणीति अगली फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी। वह 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' मूवी में भी दिखाई देंगी। इसे रिभु दासगुप्ता ने डायरेक्ट किया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3g54UaE
via IFTTT
No comments:
Post a Comment