Thursday, July 2, 2020

सरोज खान के लिए माधुरी दीक्षित ने लिखा इमोशनल पोस्ट, दिमाग में दौड़ रही हैं यादें...

बॉलिवुड की दिग्गज कोरियॉग्रफर ने बॉलिवुड के हजारों गाने कोरियोग्राफ किए थे। उनके ये गाने जबरदस्त हिट रहे। के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी। दोनों ने साथ में कई हिट डांस नंबर्स दिए थे। सरोज खान ने निधन की खबर से माधुरी दीक्षित टूट गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों के साथ मेसेज पोस्ट किया है। टूट गईं माधुरी दीक्षित सरोज खान के निधन से पूरा बॉलिवुड सदमे में है। सरोज की चहेती शिष्या माधुरी दीक्षित इस खबर से टूट गई हैं। माधुरी दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सरोज के लिए पोस्ट लिखा है। साथ में पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने लिखा है... आज मैं टूट चुकी हूं और मेरे पास शब्द नहीं हैं। सरोजजी शुरुआत से मेरी जर्नी का हिस्सा थीं। उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया, न सिर्फ डांस बल्कि बहुत कुछ। इस बड़े पर्सनल लॉस के बाद मेरे दिमाग में कई यादें दौड़ रही हैं। परिवार को मेरी दिल से संवेदना। आखिरी फिल्म में किया था माधुरी के संग काम माधुरी दीक्षित ने सरोज खान की आखिरी फिल्म 'कलंक' में भी उनके साथ काम किया था। सरोज ने फिल्म का 'तबाह' हो गए गाना कोरियोग्राफ किया था। पूरी फिल्म में माधुरी डांस सिखाती दिखाई दीं लेकिन क्लाइमैक्स में उनका खुद का परफॉर्मेंस था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Arhq51
via IFTTT

No comments:

Post a Comment