
बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने बाद फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैन्स सदमे से अभी तक नहीं निकल पाए हैं। 14 जून को सुशांत ने अपने मुंबई स्थित घर पर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे। हालांकि उनके फैन्स का कहना है कि सुशांत बॉलिवुड में भेदभाव का शिकार हुए थे जिसके कारण वह डिप्रेशन में आ गए थे। अब इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। सुशांत के निधन के बाद हाल में उनके बहनोई विशाल कीर्ति ने एक ऐप 'नेपोमीटर' लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से लोग किसी फिल्म या टीवी सीरीज की रेटिंग नेपोटिज्म के आधार पर कर सकते हैं। फैन्स ने इसे पसंद किया है, लेकिन एक बड़ा वर्ग इसकी आलोचना कर रहा है। अब सोशल मीडिया पर इसके बारे में मिल रही रिऐक्शंस पर विशाल ने बयान दिया है। अपने ट्विटर विशाल कीर्ति ने लिखा, 'हम अभी तक दुख में हैं। हमारा ध्यान अब एक-दूसरे का ध्यान रखने पर है। मैंने अपने भाई का नेपोमीटर का आइडिया शेयर किया क्योंकि इसके जरिए लोग अपनी चॉइस बता सकेंगे। यह सुशांत को एक छोटी सी श्रद्धांजलि है। यह किसी फायदे के लिए नहीं बनाया गया है। धैर्य रखिए, यही हमारी पहली प्रायॉरिटी है।' बता दें कि 25 जून को इस ऐप को लॉन्च किया गया था। गौरतलब है कि सुशांत के निधन के बाद बॉलिवुड में नेपोटिजम की बहस ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। सुशांत के फैन्स उनकी मौत के लिए करण जौहर, सलमान खान, एकता कपूर जैसे कई बड़े सिलेब्रिटीज को दोषी भी ठहरा रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3e0pNlN
via IFTTT
No comments:
Post a Comment