कुणाल खेमू ने अपनी बेटी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेटी को योग आसन लगाकर ओम का उच्चारण करना सिखा रहे हैं। दरअसल कुणाल अपनी बेटी को अभी से 21 जून को आनेवाले इंटरनैशनल योग डे की तैयारी करवा रहे हैं और इनाया उन्हें सही-सही फॉलो भी करती दिख रही हैं। कुणाल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा है, 'इंटरनैशनल योग डे की तैयारी'। इस वीडियो में कुणाल इनाया को आसन लगाना और ओम का उच्चारण करना सिखा रहे हैं। इनाया अपने पापा के इंस्ट्रक्शंस को फॉलो कर रही हैं। वीडियो में जहां कुणाल का दाढ़ी काफी बढ़ी हुई दिख रही है वहां बेटी इनाया के बाल खुले बिखरे से हैं। कुणाल अपनी फैमिली के साथ क्वॉरंटीन में हैं। सोहा और कुणाल अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा वीडियो शेयर करते रहते हैं। इनाया के कई क्यूट वीडियो उन्होंने पोस्ट किए, जिसमें वह कभी पापा के साथ मस्ती तो कभी सॉन्ग गाती हुई दिखती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कुणाल आखिरी बार फिल्म 'मलंग' में नजर आए थे, जिसमें उनका नेगेटिव किरदार था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3dSkhCd
via IFTTT
No comments:
Post a Comment