Wednesday, June 10, 2020

सैफ अली खान से पूछा गया सोने से पहले क्या करती हैं करीना कपूर, मिला ये जवाब

सैफ अली खान और करीना कपूर ने काफी लंबे वक्त तक डेटिंग की है। इस बीच लोग उनको कपल के तौर पर ही ट्रीट करते थे। करीना और सैफ का उस वक्त का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसमें उनसे पूछा गया था कि करीना सोने से पहले क्या करती हैं। इस पर सैफ का रिऐक्शन मजेदार था। पहले सैफ बोले, प्रार्थना फिर... सैफ और करीना बॉलिवुड के चहेते कपल हैं। वे तबसे ही फैंस के फेवरिट हैं, जब दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में थीं। दोनों की जिंदगी में क्या चल रहा है, फैंस हमेशा यह जानना चाहते हैं। फिल्म '' के वक्त सैफ से एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि सोने से पहले करीना क्या करती हैं। इस पर सैफ ने पहले सीरियस होने की कोशिश की और कहा, शायद प्रार्थना। करीना ने दी हिंट इसके बाद करीना उन्हें हिंट देती हैं, टीवी। इस पर सैफ बोलते हैं कि वह टीवी देखती हैं। फिर खुद ही कहते हैं कि ये सही नहीं है। करीना सोने से पहले आखिरी काम क्या करती हैं, वह मैं नहीं बता सकता। करीना और सैफ ने 2012 में शादी की थी। उनकी फिल्म 'कुर्बान' 2009 में आई थी। सैफ और करीना का यह इंटरव्यू उसी वक्त का है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3fpbpET
via IFTTT

No comments:

Post a Comment