Wednesday, June 10, 2020

नवाजुद्दीन सिद्दिकी की पत्नी आलिया ने शेयर किए दो वीडियो, दिखाया - पापा के बगैर भी कितने खुश हैं बच्चे

पिछले दिनों नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ-साथ उनकी पत्नी आलिया भी खबरों में छाई रहीं, मामला बिखरे हुए रिश्ते और तलाक के नोटिस से जुड़ा था। हर कोई इस बारे में सुनकर हैरान था। बात यहीं तक नहीं थमी, सामने आ गया परिवार का एक और किस्सा, जहां नवाजुद्दीन के भाई पर उनकी भतीजी ने हैरसमेंट के आरोप लगाए। बता दें कि आलिया और नवाजुद्दीन से पिछले काफी समय से अलग रह रही हैं और ऐसे में लॉकडाउन में अपने दोनों बच्चों के साथ ही अपना यह समय बिताया है। आलिया ने दो वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें उनके बच्चों के कुछ अच्छे पलों को दिखाने की कोशिश की है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बच्चों बेटे यानी सिद्दीकी और बेटी शोरा के दो वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें से एक में बेटा सोफे पर स्लो मोशन जंप लगा रहा है। दूसरे वीडियो में टॉय कार पर एक टूटा हुआ छाता लेकर बैठा दिख रहा है यानी सिद्दिकी और मां उसका वीडियो बना रही है। यानी सिद्दिकी बीच में कहीं फंस जाता है और उसके हाथ का छाता भी हवा में उड़ जाता है, तब शोरा उसकी मदद करती है। बता दें कि ये बच्चे पिछले काफी समय से पापा नवाजुद्दीन से अलग रह रहे हैं। वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि आलिया किस तरह लॉकडाउन के दौरान उन्हें खुद में ही व्यस्त रखने की पूरी कोशिश कर रही थीं। आलिया और नवाज का लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। आलिया का आरोप है कि जो अत्याचार उन पर शादी के बाद से हो रहा था, उसे वह अब बर्दाश्‍त नहीं सकती थीं। आलिया ने कहा है, 'शादी में प्रॉब्‍लम लंबे समय से चली आ रही थी लेकिन मैं उसे आगे नहीं ला रही थी। मैं इन दिक्‍कतों को दूर करने की कोशिश कर रही थी, जब ठीक लगा तो मुझे यह फैसला लेना पड़ा। कई वजहों से मैंने यह निर्णय लिया।' आलिया ने खोलकर रख दी है सारी बात ऐसा कदम क्‍यों उठाना पड़ा, इस बारे में विस्‍तार से बात करते हुए आलिया ने कहा, 'असल में मेरे आत्‍मसम्‍मान को खत्‍म कर दिया गया था। जिस तरह आप घर में पलते और बढ़ते हैं, जिस तरीके से आपकी मां और भाई आपकी देखभाल करते हैं और फिर अचानक आपको अपना धर्म बदलने के लिए फोर्स किया जाता है। खैर... वह शादी के लिए जरूरी था तो मैंने उनके कहने पर उनके लिए किया लेकिन फिर आपकी जिंदगी इतनी बुरी तरह से बदलने लगती है कि आपको लगता है कि उनके जीवन में आपकी कोई वैल्‍यू नहीं है, आप तो कुछ थे ही नहीं। आप उनके बच्‍चों के साथ 10 वर्षों से अकेले रह रहे हैं, आपको सबकुछ अकेले ही करना है तो फिर मैंने खत्‍म करने का सोचा। आखिरकार जब मैं सबकुछ अकेले ही कर रही हूं तो फिर अकेले ही क्‍यों न रहूं।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YmttbM
via IFTTT

No comments:

Post a Comment