Thursday, June 11, 2020

मुंबई के एक शख्स की पत्नी का वाराणसी में हुआ निधन, मदद के लिए आगे आए सोनू सूद ने कहा, 'आप जल्द से जल्द वहां पहुंच जाएंगे'

प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के काम में लगे सोनू सूद ने हाल ही में एक और व्यक्ति की मदद की जिसे अपनी बीवी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए वाराणसी जाना था।

सोनू के एक फैन ने उन्हें ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा, 'डियर सोनू सूद सर,मुंबई में मेरे पड़ोसी श्री सीताराम की पत्नी का वाराणसी में निधन हो गया।उनके अंतिम संस्कारके लिए सीताराम और उनके परिवार के तीन सदस्यों को वाराणसी जाना है।प्लीज मदद कीजिए सर, हमारे पास आपके अलावा कोई और सहारा नहीं है इसलिए आपसे मदद मांगी है।

सोनू ने दिया जवाब: सोनू ने फैन के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, मैं उन्हें कल भेज दूंगा।वह जल्द से जल्द वहां पहुंच जाएंगे।भगवान कृपा करे।

इससे पहले सोनू ने एक और बुजुर्ग आदमी की मदद की थी।उनके पड़ोसी ने सोनू को ट्वीट करते हुए लिखा था, 'सोनू सूद सर हमारे घर के बाजू में एक बुजुर्ग आदमी रहते हैं।उनको अपने परिवार के पास जाना है।हमने बहुत कोशिश की लेकिन ट्रेन या बस कुछ नहीं मिलपा रहा।उन्हें गोरखपुर जाना है तो क्या आप घर पहुंचाने में उनकी मदद करेंगे?'

सोनू ने इस ट्वीट पर झट से रिप्लाई देते हुए लिखा, कल घर जाएंगे? कोई साथ में जाने के लिए है जो उनका ख्याल रखे? डिटेल्स भेजें।

##

सोनू सूद पिछले डेढ़महीने से हर रोज तकरीबन 1000 प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के काम में लगे हैं। बसों और ट्रेन के बाद अब सोनू चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए भी मजदूरों को उनके घर पहुंचा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही सोनू ने 170 प्रवासी मजदूरों को मुंबई से चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए देहरादून पहुंचाने की व्यवस्था कराई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Son of a Mumbai man died in Varanasi, Sonu Sood, who came forward for help, said, 'you will get there as soon as possible'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AsiUM9

No comments:

Post a Comment