Thursday, June 11, 2020

वरुण धवन की 'कुली नं 1' के नए पोस्टर में कोरोना ट्विस्ट, देखा आपने?

कोरोना महामारी के बीच कई फिल्मों की रिलीज टल गई है। इन्हीं फिल्मों से एक है ''। यह फिल्म गोविंदा की फिल्म की रीमेक है और इसमें सारा अली खान और पहली बार एक साथ आने वाले थे। अब वरुण धवन ने इस फिल्म का नया पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्टर की खास बात यह है कि वरुण ने इसमें मास्क पहना हुआ है। वरुण ने लगा रखा है मास्क वरुण धवन और सारा अली खान के फैंस उनकी फिल्म '' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसी बीच कोरोना के चलते इसकी रिलीज पोस्टपोन हो गई। अपने फैंस के लिए वरुण ने इंस्टाग्राम पर इसका नया पोस्टर शेयर किया है। इसमें वरुण खुद दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने मास्क लगा रखा है। वरुण ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर के साथ कैप्शन दिया है, #coolieno1 देखें नया पोस्टर कोरोना ट्विस्ट के साथ। घर से ही लोगों को एंटरटेन कर रहे वरुण फिलहाल वरुण धवन घर पर हैं और अपनी फिल्म के सेट और टीम को मिस कर रहे हैं। लॉकडाउन के बीच वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं और फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2B1aNGd
via IFTTT

No comments:

Post a Comment