Thursday, June 11, 2020

वॉशिंग मशीन से कपड़े धोने बैठे रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर ने पैंट्स पर किया मजेदार कॉमेंट

और दोनों जबरदस्त मस्तीखोर हैं। दोनों साथ होते हैं तो एक-दूसरे की टांग खींचते रहते हैं, अब एक बार फिर से ये बात साबित हो गई है। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की इस पर अर्जुन कपूर ने मजेदार कॉमेंट किया है। हाथ में दीपिका की टी-शर्ट? रणवीर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह वॉशिंग मशीन के बगल में बैठे हैं और हाथ में कुछ कपड़े लिए हैं। क्लीन-शेव रणवीर काफी कूल नजर आ रहे हैं। रणवीर ने ग्रे कलर की टी-शर्ट और टरक्वॉइश (ग्रीन) पैंट्स पहनी हुई है और कैमरा की ओर देखकर स्माइल दे रहे हैं। उनके हाथ में कुछ कपड़े हैं जिसमें वाइट कपड़ा दीपिका की टी-शर्ट लग रही है। अर्जुन ने खींची टांग उनकी इस तस्वीर पर को फैंस ने काफी पसंद किया है और कई सारे कॉमेंट्स आए हैं। एक कॉमेंट ऐक्टर अर्जुन कपूर का भी है जिसने सबका ध्यान खींचा। अर्जुन ने लिखा है, जलपरी के रंग की पतलून... बढ़िया है। इन फिल्मोंं में आएंगे नजर अर्जुन और रणवीर ने 2014 में फिल्म 'गुंडे' में साथ काम किया था। रणवीर 'कबीर सिंह' की अगली फिल्म में नजर आएंगे वहीं अर्जुन परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म में दिखेंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UziD11
via IFTTT

No comments:

Post a Comment