Wednesday, June 10, 2020

सैफ अली खान को लेकर बहुत पजेसिव थीं करीना कपूर, इस बात से होती थी जलन

करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलिवुड के चहेते कपल्स में से एक हैं। दोनों साथ में होते हैं तो उनकी केमिस्ट्री देखते बनती है। करीब एक दशक पहले फिल्म 'कुर्बान' के प्रमोशन के वक्त करीना ने मजेदार खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह सैफ को लेकर काफी पजेसिव हैं। कौन है ज्यादा पजेसिव 2009 में सैफ और करीना 'कुर्बान' फिल्म में साथ नजर आए थे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उनसे पूछा गया कि दोनों में से कौन ज्यादा पजेसिव है। सैफ ने बताया था कि दोनों एक-दूसरे के लिए बराबर से ही पजेसिव हैं। वहीं करीना ने बताया था कि अगर सैफ से कोई सुंदर लड़की बात करती है तो उन्हें जलन होती है। लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहीं करीना सैफ और करीना ने 2012 में शादी की थी। 2016 में तैमूर का जन्म हुआ। पूरे लॉकडाउन के बीच करीना सैफ और तैमूर की घर पर ऐक्टिविटीज को शेयर करती रहीं। वहीं अपनी भी खूबसूरत सेल्फीज शेयर कीं। मरीन ड्राइव वॉक पर गए थे सैफ-करीना हाल ही में सैफ और करीना मरीन ड्राइव की वॉक के लिए निकले थे। इस दौरान तैमूर को साथ ले जाने पर पुलिस ने उन्हें वॉर्न किया था। इस बात को लेकर वह काफी सुर्खियों में रहे थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ATqf7p
via IFTTT

No comments:

Post a Comment