फेयरनेस क्रीम एंडोर्स करने को लेकर सिलेब्स की आलोचना हो रही है। इस बीच ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कुछ ब्रैंड्स का ऐड करने पर दुख जताया है। ये फेयरनेस क्रीम और कोला ब्रैंड्स थे जिनसे वह अब खुद को अलग कर चुकी हैं। दीपिका को हुआ गलती का अहसास अमेरिकी में हुई अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद भारत में भी #BlackLivesMatter तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इस बीच कई सिलेब्स ने भी इसका विरोध किया।। साथ ही कई लोगों ने सिलेब्स को वाली फेयरनेस क्रीम्स के ऐड करने के लिए आड़े हाथ भी लिया। दीपिका पादुकोण जो कई बड़े ब्रैंड्स को एंडोर्स कर रही हैं, उन्होंने माना कि पहले ब्रैंड्स चुनने में उनसे गलती हुई है। इंडस्ट्री से जुड़े एक सोर्स की मानें तो दीपिका को न सिर्फ अपनी गलती का अहसास है बल्कि वह खुद को इन ब्रैंड्स से अलग भी कर चुकी हैं। इनमें फेरयरनेस क्रीम और कोला ब्रैंड्स शामिल थे। कई साल तक ब्रैंड से जुड़ी रही हैं दीपिका सोर्स की मानें तो दीपिका ने इन ब्रैंड्स के ऐड तब किए जब फेयरनेस क्रीम को प्रमोट करना आम बात थी। हालांकि कुछ साल पहले समझ बढ़ने के साथ इस सोच में बदलाव आया है। इसके साथ ही शुगर वाले ड्रिंक्स हेल्थ के लिहाज से ठीक नहीं इस बात अहसास होने पर उन्होंने खुद को कोला ब्रैंड से भी अलग कर लिया। दीपिका कई साल इन ब्रैंड्स से जुड़ी रहीं लेकिन कुछ साल पहले इन ब्रैंड्स से खुद को अलग कर चुकी हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3cQXR3c
via IFTTT
No comments:
Post a Comment