Wednesday, June 10, 2020

जान्हवी कपूर को टीम से मिली बहन खुशी की तरह बनने की सलाह, एक्ट्रेस बोलीं- 'वो फैमिली की सबसे कूल लड़की है'

लॉकडाउन के बाद से ही जान्हवी कपूर लगातार अपनी बहन खुशी के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। खुशी भी लगातार अपने फुरसत के समय में टिकटॉक वीडियो बनाकर फैंस का दिल जीत रही हैं। इसी बीच जान्हवी ने खुलासा किया कि उनकी टीम से उन्हें खुशी की तरह बनने की सलाह दी जा रही है।

हाल ही में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में जान्हवी ने बताया, 'मेरी टीम मुझे खुशी के वीडियो का रेफरेंस भेजती है और उसी की तरह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने और वीडियो बनाने की सलाह देती है। मुझे लगता है कि वो परिवार के लिए बहुत कूल है। मुझे वाकई ऐसा लगता है कि वो सबसे ज्यादा कूल है। वो कोशिश भी नहीं करती। क्या आप मुझे बता सकते हैं कि मैं उसकी कितनी पूजा करूं। मुझे नहीं लगता कि वो कभी मेरे बारे में इस तरह बात करेगी'।

आधी रात को उठकर टिकटॉक बनाती हैं खुशी

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी ने खुशी के टिकटॉक के प्रति जुनून पर बात करते हुए कहा, वो अचानक आधी रात को उठकर मेकअप करना शुरू कर देती है और वीडियो बनाती है। वो टिकटॉक के लिए पागल है। खुशी की टिकटॉक पर तगड़ी फैन फॉलोविंग है।

##

जान्हवी से ज्याद स्टाइलिश हैं खुशी

कुछ दिनों पहले जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था जिसमें दोनों ने कुछ सवालों के जवाब दिए थे। वीडियो में दोनों ने सहमति से बताया कि खुशी, जान्हवी से ज्यादा स्टाइलिश हैं और उनकी शादी और बच्चे भी बड़ी बहन से पहले होंगे। दोनों की बॉन्डिंग काफी स्ट्रॉन्ग हैं जिसे सोशल मीडिया पर भी देखा जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Janhvi Kapoor gets advice from the team to become like sister Khushi, actress said- 'She is the coolest girl in the family'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cMZpeA

No comments:

Post a Comment