Monday, June 8, 2020

तस्वीरों में देखें, सोनम कपूर ने अपने परिवार संग सेलिब्रेट किया 35वां जन्मदिन

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनम कपूर अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वह पिछले 2 महीने से लॉकडाउन के दौरान अपने पति के साथ दिल्ली में थी। अनलॉक होते ही वह अब मुंबई पहुंच गई हैं और वहां अपने परिवार की मौजूदगी में सोनम ने अपने बर्थडे का केक काटा। तस्वीरों में देखें, सोनम का बर्थडे सेलिब्रेशन:

जन्मदिन के इस मौके पर सोनम के साथ उनके पति आनंद अहूजा, परिवार के लोग और खास दोस्त भी शामिल हुए।

अपने बर्थडे पर केक खाने के लिए सोनम इतनी उतावली थीं कि उन्होंने अपनी सहेली पूजा धींगरा का लाया केक बर्थडे सेलिब्रेशन से पहले ही खा लिया।

सोनम के बर्थडे पर उनके परिवार के लोग और दोस्त इतने सारे केक लेकर आए थे।

सोनम कपूर ने अपने बर्थडे पर आए सभी केक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए सोनम के घर को खूब सजाया गया था। इस मौके पर उनके पिता अनिल कपूर, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर सोनम को जन्मदिन की बधाई दी।



from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2AQajD2
via IFTTT

No comments:

Post a Comment