आजकल पूरे भारत में अक्सर लोगों से भारत संचार निगम लिमिटेड यानी की सर्विस के बारे में शिकायत सुनने को मिल जाती है। हालांकि BSNL की सर्विस अभी इतनी खराब भी नहीं हुई है और इसका सबूत है हाल में का किया हुआ ट्वीट। जी हां, 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' जैसी फिल्मों में अपनी ऐक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं ऐक्ट्रेस जायरा वसीम ने BSNL की सर्विस पर खुशी और संतुष्टि जाहिर की है। अचानक ऐक्टिंग की दुनिया छोड़ देने वाली पूर्व युवा ऐक्ट्रेस जायरा वसीम का हालिया ट्वीट काफी चर्चा में है। दरअसल जायरा वसीम अपने BSNL कनेक्शन से काफी परेशान थीं जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा, 'जरा मुझे कोई BSNL कस्टमर केयर का नंबर दे दो लेकिन वो जिसपर वो लोग फोन उठाएं। पिछले एक हफ्ते से कोशिश कर रही हूं।' भले ही जायरा ने ऐक्टिंग छोड़ दी हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। जैसे ही जायरा ने यह ट्वीट किया, उसके तुरंत बाद BSNL के अधिकारी उनकी मदद के लिए पहुंच गए और जायरा की समस्या का समाधान किया। जायरा ने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए BSNL अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'नई खबर, BSNL के टेलिकॉम अधिकारी ने निजी तौर पर मुझसे संपर्क किया और मेरी समस्या का समाधान किया। आपकी शुक्रगुजार हूं।' बता दें कि जायरा वसीम ने पिछले साल अचानक ऐक्टिंग छोड़ने की घोषणा की थी। तब जायरा के इस फैसले ने सभी को ताज्जुब में डाल दिया था। जायरा ने सुपरहिट फिल्म 'दंगल' से डेब्यू किया था और इसके लिए उन्हें बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्ट्रेस का नैशनल अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद वह फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में दिखाई दी थीं जिसमें उनके काम की काफी तारीफ हुई थी। पिछली बार जायरा फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई दी थीं जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर मुख्य भूमिकाओं में थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2RmcsM3
via IFTTT
No comments:
Post a Comment