Wednesday, April 8, 2020

लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में हैं जया बच्चन, बर्थडे पर अभिषेक ने किया प्यारा मेसेज

बॉलिवुड की सशक्त अभिनेत्री का आज (9 अप्रैल) को जन्मदिन है। उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखकर उनको विश किया है। बता दें कि कोरोना लॉकडाउन की वजह से उनकी मां दिल्ली में हैं। अभिषेक ने लिखा प्यारभरा मेसेज जया बच्चन के बर्थडे पर उनके बेटे अभिषेक ने एक पोस्ट के जरिए अपने दिल की भावनाएं लिखी हैं। उन्होंने जया बच्चन की खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है। अभिषेक ने लिखा है, जैसा कि हर बच्चा आपको यही बताएगा, उनका पसंदीदा शब्द मां होता है। हैपी बर्थडे मां। हालांकि लॉकडाउन की वजह से आप दिल्ली में हैं और हम मुंबई में। हम आपके बारे में सोच रहे हैं और आप हमारे दिल में हैं। आई लव यू! इस फिल्म में आएंगे नजर वर्क फ्रंट पर बात करें तो अभिषेक की लास्ट फिल्म 'मनमर्जियां' थी। इसमें उनके साथ विकी कौशल और तापसी पन्नू भी थे। वह अनुराग बसु की फिल्म 'लूडो' में दिखाई देंगे। उनके साथ राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर और सान्या मल्होत्रा भी होंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3e6cTDP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment