बॉलिवुड डायरेक्टर करण जौहर लॉकडाउन के दौरान अपने वक्त का बढ़िया इस्तेमाल कर रहे हैं। वह अपने बच्चों के साथ मजेदार वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और बताया कि उनके बच्चे यश और रूही उनकी बॉडी शेमिंग कर रहे हैं। इस पर सिलेब्स के मजेदार कॉमेंट्स आए हैं। करण के बढ़ते पेट पर इशारा करण जौहर ने फिर से मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके बच्चे खाते नजर आ रहे हैं। करण उनसे पूछते हैं कि वे क्या खा रहे हैं। इसका जवाब देने के बजाय यश करण के टमी की ओर इशारा करते हैं। इस पर रूही हंसने लगती हैं। बता दें कि करण जौहर के बच्चे पहले उनके कपड़ों का मजाक उड़ा चुके हैं। वहीं उनकी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को भी बोरिंग बताया था। सिलेब्स ने की खिंचाई वीडियो पर करण के सिलेब फ्रेंड्स के कॉमेंट्स आए हैं। करीना ने करण को जिम जाने की सलाह दी है। अनुष्का ने भी लिखा है, 'तुम्हारी पंसद, सेंस ऑफ ह्यूमर और अब तुम्हारी बॉडी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। बुरा वक्त आ गया है।' उनके इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर, महीप कपूर सहित कई लोगों ने कॉमेंट्स किए हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3aOaFqK
via IFTTT
No comments:
Post a Comment