Friday, April 10, 2020

आखिर इतना क्यों डर रहा क्राइम मास्टर गोगो! शक्ति कपूर का मजेदार विडियो, लोटपोट हो जाएंगे आप

आमिर खान और सलमान खान की फिल्म अंदाज अपना-अपना याद है आपको? अगर याद है तो फिर इस फिल्म का विलेन क्राइम मास्टर गोगो भी जरूर याद होगा। गुदगुदी करने वाले उसके डॉयलॉग भी याद होंगे। एक डॉयलॉग तो आप कभी नहीं भूल सकते। जी हां, वही क्राइम मास्टर गोगो के रूप में जब बोलते हैं, आंखें निकालकर गोटियां खेलूंगा। पर, इस समय क्राइम मास्टर गोगा मतलब अपने शक्ति कपूर डरे हुए हैं। जी हां, उनका एक विडियो सामने आया है। पूरी कहानी यह विडियो देखकर ही आप समझ पाएंगे। दरअसल, यह डर जो शक्ति कपूर के भीतर है, उस पर विडियो बना है। पर यह विडियो असल में बना है लोगों को जागरूक करने के लिए। अब आप पूछेंगे जागरूक करने के लिए? तो मैं कहूंगा जी सही पढ़ रहे हैं आप। से जागरूक करने के लिए यह विडियो बना है। कॉमेडी अंदाज है इसमें यह विडियो वास्तव में कॉमेडी अंदाज में है। पर, शक्ति कपूर का अपना स्टाइल है। कॉमेडी भी गंभीरता से करते हैं। तो इस विडियो में यह है कि उनके गैंग का एक सदस्य आता है और उनसे कहता है कि क्राइम मास्टर गोगो को आखिर किसका डर है कि वह छिपे बैठे हैं और गैंग के किसी सदस्य को बाहर नहीं निकलने देते। ये शक्ति का स्टाइल है इस पर अपने सदाबहार स्टाइल में शक्ति कपूर पहले तो वही आंखें निकालने वाला डॉयलॉग मारते हैं और फिर कहते हैं, अबे बाहर निकलोगो तो कोरोना पकड़ लेगा। इसलिए क्राइम मास्टर का यह हुक्म है कि गैंग के सभी लोग घर में ही रहें। इस दौरान वह यह भी बताते हैं कि किस तरह पीएम मोदी सभी लोगों से कोरोना की लड़ाई में सुरक्षित रहने के लिए घर में रहने की अपील करते हैं। विडियो के अंत में गब्बर स्टाइल इस विडियो के अंत में पीएम मोदी भी दिखते हैं। हालांकि यह फुटेज कहीं और से एडिट करके लगाया गया है। एक बात और इस विडियो के अंत में खुद शक्ति कपूर शोले के गब्बर स्टाइल में बोलते दिखते हैं...नहीं तो कोरोना आ जाएगा...नहीं तो कोरोना आ जाएगा....।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ws5nSP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment