कोरोना आउटब्रेक के बीच पूरा देश 21 दिन के लिए लॉकआउट में है। इस बीच सभी अपने घरों में बंद हैं। सिलेब्स भी फैमिली के साथ पूरा वक्त बिता रहे हैं। इस वक्त इंस्टाग्राम पर काफी ऐक्टिव हैं। वह अपने बच्चों के वीडियोज शेयर कर रहे हैं। उनका एक मजेदार वीडियो सामने आया है। करण जौहर के बच्चे खंगाल रहे हैं क्लोसेट करण जौहर अपने बच्चों यश और रूही को इस वक्त अपने वॉरड्रोब और क्लोसेट के दर्शन करवा रहे हैं। उनके बच्चे उनके कपड़ों की चॉइस पर तरह-तरह के कॉमेंट्स भी दे रहे हैं। उनकी टूडल्स सीरीज में एक नया एपिसोड सामने आया है। करण ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। बच्चों ने ढूंढ़े शाहरुख खान उनके बच्चों ने दावा किया करण के क्लोसेट में शाहरुख खान को ढूंढ़ने का दावा किया है। हकीकत देखकर आपकी आंखें भी धोखा खा सकती हैं। सिंगर की फोटो से बच्चे खा गए धोखा वीडियो में करण जौहर के बच्चे यश और रूही दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। करण उनसे पूछते हैं कि उन लोगों ने बताया कि कबर्ड में शाहरुख खान हैं। उन्होंने आज तक नहीं देखा। करण उन्हें दिखाने के लिए कहते हैं। उनके बेटे यश दौड़ते हुए एक पोर्ट्रेट के पास जाते हैं और करण से कहते हैं ये हैं शाहरुख खान। वहीं रूही कहती हैं कि यह डैडा यानी करण हैं। इस पर करण कहते हैं कि वह और शाहरुख खान दिल और आत्मा से एक हैं लेकिन यह फोटो उनकी नहीं है। दरअसल वहां इंग्लिश सिंगर माइक जैगर की तस्वीर थी जिसे उनके बच्चों ने शाहरुख खान समझ लिया था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2RaOtzw
via IFTTT
No comments:
Post a Comment