Saturday, April 4, 2020

रूस में फंसी विंदू दारा सिंह की बीवी और बेटी, बताया वहां है कितनी सख्ती

कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन है। दूसरे देशों से लोगों का आना-जाना बंद है। ऐसे में लोग जहां थे वहां फंसे हैं। इन लोगों में ऐक्टर की वाइफ भी हैं। वह रूस में फंसी हैं। बेटी के साथ रूस में फंसी डीना ऐक्टर और रेसलर दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह की पत्नी डीना रूस में फंस गई हैं। वह रशियन मॉडल हैं। अपनी बेटी एमेलिया के साथ छुट्टियों में रूस गई थीं। वहां लॉकडाउन की घोषणा के बाद वह वहीं फंस गईं। पंजाब में फंसे विंदू विंदू किसी काम से पंजाब गए थे। इस वक्त भाई के पास चंडीगढ़ में रुके हैं। पंजाब से काम खत्म करके वह मुंबई आ रहे थे तभी लॉकडाउन की घोषणा हो गई। इसलिए उन्होंने वहीं रुकने का फैसला लिया। रूस में है काफी सख्ती इस बारे में विंदू कहते हैं, यह असहाय होने वाली स्थिति है। मेरी पत्नी अक्सर रूस अपनी फैमिली से मिलने जाती है। बेटी भी साथ में होती है। वे लोग गए तो मैंने सोचा कि पंजाब में काम निपटा लूं। लॉकडाउन अनाउंस होने के बाद मैं भी अपने भाई के घर पर बंद हूं। मेरी बीवी और बेटी रशिया में फंसे हैं। वहां सिचुएशन काफी स्ट्रिक्ट है। वहां सीसीटीवी कैमरा लगे हैं और बाहर निकलने वालों को जेल भेजा जा रहा है। 1 मिनट भी बाहर जानें पर तगड़ा फाइन लगाया जा रहा है। यह काफी डरावना है लेकिन हमें नियम तो मानने हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/39FrEu9
via IFTTT

No comments:

Post a Comment