Saturday, April 4, 2020

कोरोना आपदा में मदद के लिए अब आगे आए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरी दुनिया जद्दोजहद कर रही है। भारत में भी इस वायरस को हराने के लिए पूरा देश एक साथ है। लॉकडाउन के बीच सिलेब्स लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। अब और दीपिका पादुकोण ने प्रधानमंत्री के में डोनेशन देने का प्रण किया है। कई सिलेब्स कर चुके हैं मदद भारत में लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद के लिए सिलेब्स आगे आ रहे हैं। सलमान खान, शाहरुख खान, करीना-सैफ, एकता कपूर और कई साउथ स्टार्स के बाद अब दीपिका और रणवीर ने भी PM CARES Fund में कॉन्ट्रिब्यूशन देने का फैसला लिया है। संकट की घड़ी में हैं साथ रणवीर और दीपिका दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बारे में शेयर किया है, 'मौजूदा परिस्थितियों में छोटे से छोटा प्रयास भी मायने रखता है। हम पूरी विनम्रता के साथ PM-CARE FUND में योगदान देने का संकल्प लेते हैं और आशा है कि आप भी इसमें योगदान देंगे। इस संकट की घड़ी में हम सब एक साथ हैं। जय हिंद!' दीपिका और रणवीर दीपिका-रणवीर कर रहे हैं मजेदार पोस्ट इस बीच दीपिका और रणवीर मजेदार पोस्ट से अपने फैंस को एंटरटेन भी कर रहे हैं। आइसोलेशन के बीच दीपिका ने कई मजेदार पोस्ट शेयर किए हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ytg0W5
via IFTTT

No comments:

Post a Comment