हॉलिवुड के बाद अब बॉलिवुड से भी सिलेब्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आ रही हैं। कनिका कपूर, करीम मोरानी की बेटी, पूरब कोहली के बाद के फेसबुक अकाउंट पर उनके COVID-19 पॉजिटिव होने की सूचना दिखी। हालांकि इंस्टाग्राम पर उन्होंने बताया कि उनको कोरोना नहीं है बल्कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। लोगों ने जताई चिंता शेफाली ने लिखा, मेरा एफबी अकाउंट बीती रात हैक हो गया था। सोकर उठी तो मेसेजस की झड़ी लगी थी जिसमें लोगों ने चिंता जताई थी। मुझसे यह भी कहा कि अगर जरूरत हो तो उन्हें कॉल करूं। कुछ लोगों ने टेलिफोन नंबर भी शेयर किए।' बताया घर पर हैं सेफ शेफाली ने सफाई दी कि उनका परिवार ठीक है। लिखा, 'मैं यह कहना चाहती हूं कि बिल्कुल ठीक हूं। बाकी लोगों की तरह इस पूरी सिचुएशन से डील कर रही हूं। मैं ठीक हूं और इतना नेगेटिव कभी नहीं सोचूंगी। हम सभी घर पर सुरक्षित हैं और कोरोना पॉजिटिव नहीं हैं जैसा कि मेरे पोस्ट में लिखा था (कसम से पता नहीं किसने)। सभी का शुक्रिया।' इंस्टाग्राम पर दे रही हैं अपडेट्स शेफाली शाह लॉकडाउन के बीच अपने घर में हैं और सफाई करने से लेकर कुकिंग तक सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रही हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UPLjDp
via IFTTT
No comments:
Post a Comment