Thursday, April 9, 2020

सलमान खान ने शेयर की कब्रिस्तान की तस्वीर और लिखा खास मेसेज

कोरोना वायरस के फैलने से पूरी दुनिया ठहर सी गई है। भारत इस वक्त 21 दिन के लॉक डाउन में है ताकि इस वायरस को फैलने से रोका जा सके। कई सिलेब्स अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करके फैंस को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। कब्रिस्तान और मुंबई की खाली सड़कें दिखाई दे रही हैं। फार्महाउस में हैं सलमान खान सलमान खान ने कुछ दिनों पहले बताया था कि वह अपने परिवार के साथ पनवेल फार्महाउस पर हैं। इसी वीडियो में उन्होंने फैंस से कहा था कि वे घर पर रहें और लॉकडाउन न तोड़ें। फैंस को कहा थैंक्स अब सलमान ने इंस्टाग्राम से तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में बड़ा कब्रिस्तान का गेट दिखाई दे रहा है, जो कि लॉकडाउन की वजह से बंद है। दूसरी में मुंबई की खाली गलियां दिखाई दे रही हैं। कैप्शन में उन्होंने फैंस को नियम मानने के लिए धन्यवाद लिखा है। लिखा यह मेसेज उन्होंने लिखा है, 'वाह! सुनने और जिस स्थिति में देश है उसकी गंभीरता समझने के लिए शुक्रिया। ईश्वर सबका भला करे और सुरक्षित रखे।' सिलेब्स कर रहे जागरूक बता दें कि कई सिलेब्स लोगों को जागरूक करने के लिए तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। साथ ही लॉकडाउन में कैसे समय बिता रहे हैं इसकी झलक भी दर्शकों के साथ शेयर कर रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2JVUM5H
via IFTTT

No comments:

Post a Comment