बॉलिवुड के सुपरस्टार को हमेशा खबरों में बने रहना आता है। हाल में सलमान खान ने कोरोना वायरस के दौरान हुए लॉकडाउन के बीच फिल्म इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों की मदद करके लोगों का दिल जीत लिया था। फिर सलमान ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की भी अपील की। लेकिन इस बार सलमान अपने एक मजेदार के कारण चर्चा में हैं। लॉकडाउन के बीच अपनी फैमिली के साथ पनवेल के फार्महाउस पर समय बिता रहे सलमान ने हाल में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सलमान खान अपने घोड़े को हरे चने खिलाते दिख रहे हैं। मजेदार तो यह है कि सलमान घोड़े के साथ खुद भी यह हरा चना खा रहे हैं। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'ब्रेकफास्ट विद माय लव'। सलमान को घोड़े की यह घास काफी पसंद आई और वीडियो के अंत में यह कहते वह दिखाई भी देते हैं। देखें, यह मजेदार वीडियो: बता दें कि इस समय जिस तरह सलमान खान कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बीच गरीबों के मसीहा बनकर सामने आए हैं उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। बीते दिनों उन्होंने घोषणा की थी कि वह लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हो चुके इंडस्ट्री के सभी दिहाड़ी मजदूरों का खर्च उठाएंगे। बीते मंगलवार को उन्होंने फेडरेशन की ओर से भेजे गए 16000 मजदूरों के बैंक अकाउंट में कुल 4 करोड़ 80 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। सलमान ने इसके बाद भी आगे मई महीने में 19000 मजदूरों के अकाउंट में 5 करोड़ 70 लाख रुपये ट्रांसफर करने का वादा किया है। इस तरह दो महीनों तक वह मजदूरों का खर्च उठाएंगे और कुल 10 करोड़ 50 लाख रुपये की मदद करेंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2VfcK8A
via IFTTT
No comments:
Post a Comment