Tuesday, April 7, 2020

कोरोना का फंड जुटाने के लिए लेडी गागा से जुड़े शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस बुरी तरह फैल रहा है और इसके लिए दुनियाभर की सरकारों के साथ ही सिलेब्रिटीज भी काफी चिंतित हैं। इस कठिन समय में दुनियाभर के सिलेब्रिटीज कोरोना प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। बॉलिवुड में अक्षय कुमार से लेकर कार्तिक आर्यन तक जैसे सितारों ने अच्छी-खासी रकम डोनेट की है। अब और एक इवेंट के जरिए फंड जुटाने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख और प्रियंका एक ग्लोबल इवेंट में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस इवेंट का आयोजन वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) द्वारा किया जा रहा है और इस इवेंट में और एल्टन जॉन जैसे इंटरनैशनल स्टार्स भी शामिल होंगे। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। ईटाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि जॉन लेजेंड, एल्टन जॉन, लेडी गागा, डेविड बेकहम, इदरिस एल्बा जैसे इंटरनैशनल सितारे शामिल होंगे। इन्हीं सितारों के बीच प्रियंका और शाहरुख भी भाग लेंगे। इस इवेंट को 18 अप्रैल को प्रसारित किया जाएगा और इसे मशहूर टॉक शो होस्ट स्टीफेन कोलबर्ट, जिमी फैलॉन और जिमी किमेल होस्ट करेंगे। इस बीच बता दें कि शाहरुख खान ने कोलकाता नाइड राइडर्स, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, मीर फाउंडेशन जैसी अपनी संस्थाओं के जरिए डोनेशन और हेल्प की घोषणा की है। प्रियंका और उनके पति निक जोनस ने भी पीएम-केयर्स फंड, यूनिसेफ, फीडिंग अमेरिका और गूंज जैसी संस्थाओं के जरिए मदद करने की घोषणा की है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Xbbl5E
via IFTTT

No comments:

Post a Comment