और कटरीना कैफ के रिलेशनशिप के चर्चे लंबे वक्त से बॉलिवुड गलियारों में हैं। साथ में आउटिंग से लेकर पार्टीज तक की उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। अब यहां कैट और विकी का एक बड़ा प्यारा वीडियो सामने आया है। विकी इसमें कटरीना को प्रपोज करते दिखाई दे रहे हैं। सलमान के सामने किया प्रपोज विकी कौशल और कटरीना कैफ के लिंकअप की खबरें काफी दिनों से सुनाई पड़ रही हैं। वह ऑफिशली कुछ बताएं इससे पहले उनका एक मजेदार वीडियो सामने आया है। इसमें विकी कटरीना को शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं वो भी सलमान खान के सामने। कटरीना जहां शरमाती दिखीं वहीं सलमान का रिऐक्शन काफी मजेदार था। इस वीडियो में सलमान खान की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' का गाना भी बैकग्राउंड में बज रहा है। चैट शो में बताया था कटरीना पर है क्रश वैसे विकी और कटरीना ने अफेयर के बारे में अब तक कुछ नहीं बताया है। दोनों के अफेयर के चर्चे उस वक्त शुरू हुए जब विकी ने एक चैट शो में कहा था कि उन्हें कटरीना पर क्रश है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2VcJvn3
via IFTTT
No comments:
Post a Comment