Tuesday, April 7, 2020

दीपिका पादुकोण की 'फट-फट' की आदत से रणवीर सिंह परेशान, फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप पर की शिकायत

और उनके पति रणवीर सिंह इन दिनों घर पर हैं। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान साथ में बढ़िया समय बिता रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने बताया कि वह खाली नहीं बैठ सकतीं। रणवीर को इस बात से दिक्कत होती है। वह फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप पर भी इसकी शिकायत करते हैं। हर वक्त ऐक्टिव रहती हैं दीपिका पादुकोण दीपिका और रणवीर आइसोलेशन में हैं। इस वक्त घर पर डोमेस्टिक हेल्प नहीं आ रहे तो सभी घर का काम खुद कर रहे हैं। ऐसे में सफाई करते वक्त दीपिका की पीठ में खिंचाव आ गया। इसके बाद भी वह आराम करने के लिए नहीं बैठीं। वह बताती हैं कि उनकी मां को भी यही शिकायत थी और अब रणवीर करते हैं। वह उनसे कहते हैं कि क्या वह एक जगह नहीं बैठ सकतीं? क्या हर समय कुछ करते रहना बंद नहीं कर सकतीं। दीपिका बताती हैं कि उन्हें नहीं पता पर वह हर वक्त कुछ न कुछ करती रहती हैं। हर वक्त करती हैं 'फट-फट' दीपिका बताती हैं कि जब सफाई करते वक्त पीठ में दर्द हो गया था तो वह बोर हो रही थीं। जिम जाने से पहले रणवीर ने बोला कि अपनी जगह से हिलना भी मत। वह 20 मिनट बाद अचानक से आ गए तो देखा कि दीपिका सफाई में लगी थीं। रणवीर ने गुस्से में उनसे कहा कि क्या वह हर समय यह 'फट-फट' बंद नहीं कर सकतीं। उन्होंने फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप में भी दीपिका की इस हरकत की शिकायत की।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UOTKia
via IFTTT

No comments:

Post a Comment