और उनकी वाइफ निराली हाल ही में पैरंट्स बने हैं। 26 मार्च 2020 को उनके बेटे ने जन्म लिया है। बच्चे के जन्म के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था लेकिन जल्द ही यह एक बुरे सपने में बदल गया। उन्होंने बताया कि कोरोना के बीच बच्चे के जन्म पर उन्होंने क्या-क्या मुसीबतें झेलीं। कोरोना से हो गई थी डॉक्टर की मौत रिपोर्ट्स के मुताबिक रुसलान बताते हैं कि उसी हॉस्पिटल में COVID-19 की वजह से एक डॉक्टर की मौत हो गई थी। इसलिए उन्हें कुछ देर बाद ही हॉस्पिटल से जाने के लिए कह दिया गया। वह याद करते हैं कि नैनी नहीं थी। कोई यह बताने वाला भी नहीं था कि बच्चे को कैसे फीड कराया जाए। उनके पैरंट्स ने कहा कि बच्चे की देखरेख करने वाली मेड जापा की मदद लें लेकिन इनफेक्शन के डर से वह ऐसा कर नहीं सकते थे। 14 घंटे नहीं मिला दूध वह बताते हैं कि बच्चे को घर लाए, वह पूरे दिन सोता रहा और उसे 14 घंटे तक दूध नहीं मिला। इसके बाद रात में करीब 12 बजे बच्चा जगा और रुसलान 3 बजे तक उसे गोद में लिए रहे। ...और डर गए रुसलान रुसलान और उनकी पत्नी ने तय किया कि बच्चे को लपेट दें ताकि बिस्तर पर आराम फील करे। उन्होंने ऑनलाइन देखकर उसे कसकर लपेट दिया। कुछ देर बाद बच्चे को छुआ तो वह मूव नहीं कर रहा था। रुसलान डर गए। हालांकि कुछ देर बाद बच्चा हिला तो उनकी जान में जान आई। रखनी पड़ी नैनी रिपोर्ट्स के मुताबिक रुसलान ने बताया कि उन्हें डर था कि जानकारी न होने पर वह कुछ बड़ी गलती कर सकते हैं। इस पर उन्होंने 3 महीने अपने साथ नैनी रखने का रिस्क लिया।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Vha6z1
via IFTTT
No comments:
Post a Comment