और के बेटे तैमूर अली खान इंटरनेट पर काफी पॉप्युलर हैं। वह बॉलिवुड के सबसे प्यारे स्टार किड्स में से एक हैं। जब भी वह घर से बाहर निकलते हैं, पपराजी उनकी कूल तस्वीरें क्लिक करते हैं। इन दिनों तैमूर लॉकडाउन के कारण घर में ही हैं और नई चीजों को एक्सप्लोर करने में अपना समय बिता रहे हैं। करीना जो कि हाल ही में अपने इंस्टाग्राम डेब्यू को लेकर चर्चा में थीं, फैंस के साथ अपने अपडेट्स शेयर कर रही हैं। तैमूर का पुराना वीडियो चर्चा में कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पेंटिंग्स शेयर की थीं जिन्हें तैमूर ने बनाया था। वे काफी क्यूट लग रही थीं। इस बीच तैमूर का एक पुराना वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें वह अपने पिता सैफ के साथ नजर आ रहे हैं। पाउट बनाते दिख रहे हैं तैमूर वीडियो में वह अपनी मां की तरह पाउट बनाते दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि यह वीडियो अरमान जैन की शादी का है। तैमूर अपने पिता के साथ कार राइड इंजॉय करते हुए क्यूटनेस गोल्स दे रहे हैं। आप भी देखें वीडियो: तैमूर ने किया था टेलिविजन डेब्यू बता दें, हाल ही में तैमूर ने हल्क का मास्क लगाए हुए सैफ के साथ अपना टेलिविजन डेब्यू किया था। हमारे सहयोगी टाइम्स नाउ से बातचीत में सैफ ने बताया था कि कैसे उनका बेटा हर चीज को लेकर पॉजिटिव है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2JIExsP
via IFTTT
No comments:
Post a Comment